शनिवार, 9 दिसंबर 2023

एक तमाशा यहाँ करूँ

 एक   तमाशा  यहाँ  करूँ।

आग  जलाऊँ  धुआँ  करूँ।

 

प्यार  की  इच्छा  होती  है!

किसे  करूँ  मैं  कहाँ करूँ?

 

धरती  आँगन   अंबर  छत

ऐसा   कोई    मकाँ   करूँ!

 

धरती  थोड़ी  खिसक  गई

इसे  यहॉं   से   वहाँ  करूँ!

 

सबके   दिल  में  पानी  है

हर  गड्ढे  को  कुआँ  करूँ!

 

इतना   गहरा   जंगल   है

कहाँ-कहाँ पर निशां करूँ?

 

यार  जुबाँ  कट  जाती  है

जब भी सच को बयाँ करूँ!

 

मेरी   सिगरेट   परचम   है

आओ लोगो!  धुआँ  करूँ! 

______

मन मीत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें