शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

नवदिवस

 

     आओ मिलकर नवदिवस का हम स्वागत करें ।

     नव उल्लास से नव प्रभात का नव स्वागत करें ।

      नव पीढ़ी को नवसन्देश दें, नव उर्जा दिल में भरें । 

     नव कल्पना से नव प्रेरणा,नव दिवस आरंभ करें ।    

      आओ मिलकर....

 

     बदलती हैं तिथियाँ तो सिर्फ कैलेंडर में,

     बदलने हैं गर हालत तो आओ नये संकल्प लें।

     चलो सोच में सकारात्मक बदलाव हम करें,

      नव शक्ति से नव जीवन का नव संचार हम करें।   

        आओ मिलकर......

    

         उल्लास और विश्वास से नव गीत आओ हम लिखें

       नव-भाव से नव हर्ष से मधुर गायन हम करें।

     हर जन के कल्याण की, आओ हम माँगें दुआ, 

          नव उर्जा से स्वर्णिम युग का आओ हम निर्माण करें। 

     आओ मिलकर नवदिवस का हम स्वागत करें ।

          

           -डॉ.सरिता मेहता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें